आसनसोल के विशिष्ट व्यवसायी और समाजसेवी विनोद गुप्ता ने सभी को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं:
1 min read
आसनसोल :धनतेरस और दीपावली के पवित्र अवसर पर आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव विनोद गुप्ता ने सभी शिल्पांचलवासीयों को हार्दिक बधाई दी है उन्होंने कहां के दीपावली रौशनी का त्यौहार है और उनकी हार्दिक मनोकामना और ईश्वर से प्रार्थना है की रौशनी का यह त्यौहार सभी के जीवन में सुख समृद्धि और खुशियों की रौशनी लेकर आए सभी की मनोकामनाएं पूरी हो और सभी अपने जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें । विनोद गुप्ता ने कहा कि दीपावली का पर्व इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध कर पुनः अयोध्या में कदम रखा था। दीपावली हमें यह संदेश देती है कि दुख के अंधेरे कितने भी गहरे क्यों ना हो अगर हम मर्यादा न्याय और सत्य की राह पर चलें तो कोई भी अंधकार हमारे अस्तित्व को मिटा नहीं सकता और एक न एक दिन सत्य न्याय और निष्ठा की रौशनी पूरे विश्व में फैलती है












