छठ पूजा को लेकर दुर्गापुर महाछठ समनवय समिति की हुई बैठक:
1 min read
दुर्गापुर :दुर्गापुर महाछठ समन्वय समिति की बैठक हुई। इस बैठक में दुर्गापुर नगर निगम के अन्तर्गत आने वाले सभी छठ समिति के सचिव तथा सक्रिय सदस्य उपस्थित थे। पांडवेश्वर के विधायक तथा जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेन्द्र चक्रवर्ती तथा बंगाल सरकार में मंत्री प्रदीप मजुमदार के सहयोग से समन्वय समिति द्वारा साड़ी, नारियल , अन्य पूजन सामग्री छठव्रतियों को सेवा के रूप में दिया जाएगा इसके साथ ही छठ पूजा के दिन छठ घाटों पर सुविधा पूर्वक पहुंचने के लिए सरकारी बसें चलेंगी।












