shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

दिवाली और छठ त्योहार के दौरान सियालदह और दरभंगा, सियालदह और गोरखपुर तथा कोलकाता और पटना के बीच तीन (03) जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:

1 min read

आसनसोल :दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान यात्रा की उच्च मांग को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न मार्गों पर तीन (03) जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य भीड़भाड़ को कम करना और इस त्योहारी सीजन में देश भर में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक सुगम यात्रा अनुभव सुनिश्चित करना है। ये स्पेशल ट्रेनें सियालदह और दरभंगा, सियालदह और गोरखपुर तथा कोलकाता और पटना के बीच चलेंगी।

03119 सियालदह-दरभंगा स्पेशल ट्रेन दिनांक 01.11.2024 और 08.11.2024 को सियालदह से सुबह 09:00 बजे रवाना होगी और उसी दिन 19:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी तथा 03120 दरभंगा – सियालदह स्पेशल ट्रेन दिनांक 01.11.2024 और 08.11.2024 को दरभंगा से 23:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 11:20 बजे सियालदह पहुँचेगी। उक्त ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी के कोच होंगे।

03121 सियालदह – गोरखपुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 07.11.2024 को सियालदह से 18:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन 10:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी तथा 03122 गोरखपुर – सियालदह स्पेशल ट्रेन दिनांक 08.11.2024 को गोरखपुर से 11:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 06:25 बजे सियालदह पहुंचेगी। उक्त ट्रेन दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के कोच होंगे ।

03123 कोलकाता-पटना स्पेशल ट्रेन दिनांक 03.11.2024 और 10.11.2024 को कोलकाता से 23:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन 10:25 बजे पटना पहुंचेगी तथा 03124 पटना – कोलकाता स्पेशल ट्रेन दिनांक 04.11.2024 और 11.11.2024 को पटना से 12:15 बजे रवाना होगी और उसी दिन 23:55 बजे कोलकाता पहुँचेगी। यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच होंगे।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाया है। भीड़ को नियंत्रित करने और संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए प्लेटफॉर्म, फुट-ओवर ब्रिज और स्टेशनों पर अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मियों को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page