shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी पहुंचे बड़तोड़िया काली पूजा का किया उद्घाटन पश्चिम बंगाल सरकार को लिए आड़े हाथों ।

1 min read

आसनसोल : बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी आज बढ़तोडिया इलाके में पहुंचे उन्होंने यहां पर आमरा सवाई सोशल वेलफेयर सोसाइटी की काली पूजा का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी सहित तमाम भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से दिल्ली और पश्चिम बंगाल सरकारों द्वारा आयुष्मान भारत परियोजना को लागू नहीं करने पर बुजुर्ग लोगों से माफी मांगी है वह उन्होंने देखा है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बिल्कुल सही कह रहे हैं जिस तरह से दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकारों ने आयुष्मान भारत को अपने-अपने राज्यों में लागू नहीं किया है उससे यहां के बीमार लोगों को वंचित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि ऐसा सिर्फ राजनीतिक कारण से किया जा रहा है उन्होंने कहा कि बंगाल राज्य सरकार द्वारा जो स्वास्थ्य साथी परियोजना लागू की गई है वह बंगाल के बाहर कई अस्पताल में लागू नहीं होती है वहां के अस्पताल स्वास्थ्य साथी कार्ड स्वीकार नहीं करते हैं उन्होंने कहा कि बाहर के राज्यों की बात छोड़ीए दुर्गापुर जैसे कुछ इस राज्य के शहर हैं जहां के नामी निजी अस्पतालों में इस कार्ड को स्वीकार नहीं किया जाता है कोई अगर कहता है कि उनके पास स्वास्थ्य साथी कार्ड है तो तमाम तरह के बहाने बनाए जाते हैं ताकि उसका इलाज उस निजी अस्पताल में ना हो जबकि अगर कोई कहता है कि वह नगद में इलाज कराएगा तो तुरंत उसे इलाज उपलब्ध कराया जाता है। वही आज एक बार फिर आवास योजना के परियोजना में धांधली के आरोपों पर शुभेंदु अधिकारी ने कहा यह टीएमसी की संस्कृति है बहुत दिन उनको घोटाला करने का अवसर नहीं मिला था अब फिर से उन्हें यह अवसर मिला है वही टीएमसी द्वारा भाजपा को हिंदी भाषीओं की पार्टी कहे जाने पर शुभेंदु अधिकारी ने कहा की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पता नहीं है भारतीय जनता पार्टी की स्थापना एक बंगाली डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया था जन संघ के संस्थापकों में से वह एक थे और आज ममता बनर्जी भारत के जिस अंग राज्य बंगाल में रह रहे हैं वह भी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की देन है उन्हें की वजह से आज पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page