shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

राज्य में महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को बंद करके दोषियों को सजा देने की मांग पर कांग्रेस का थाना घेराव:

1 min read

आसनसोल :कोलकाता के आरजी कर सहित बंगाल के विभिन्न इलाकों में जिस तरह से महिलाओं पर आए दिन अत्याचार और उनके साथ आपराधिक घटनाएं घट रही हैं उसके खिलाफ आज प्रदेश कांग्रेस की तरफ से पूरे राज्य में थाना घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कड़ी में आज आसनसोल दक्षिण थाने के सम्मुख भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया और राज्य सरकार तथा पुलिस विरोधी नारे लगाए गए इस मौके पर आरजी कर सहित विभिन्न मामलों में जिस तरह से पूरे राज्य में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं उनके साथ तमाम तरह की आपराधिक घटनाएं घटाई जा रही हैं उसके लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार टीएमसी और पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया गया इस मौके पर यहां कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी शाह आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे इनका कहना है कि जिस तरह से पूरे राज्य में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है यह शर्म की बात है इसके साथ ही उन्होंने पुलिस पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि पुलिस का काम तृणमुल कांग्रेस के चोर नेताओं को सुरक्षा प्रदान करना नहीं बल्कि राज्य में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखना महिलाओं सहित आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है आज कांग्रेस की तरफ से आसनसोल दक्षिण थाने के प्रभारी को ज्ञापन सौंपने की बात थी लेकिन जब कांग्रेस कार्यकर्ता आसनसोल दक्षिण थाने पहुंचे तो वहां पर ना तो आसनसोल दक्षिण थाने के प्रभारी थे और नहीं सेकंड ऑफिसर थी इसे लेकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए और थाना के प्रवेश पथ पर बैठ गए और जमकर पुलिस विरोधी नारेबाजी करने लगे इसके उपरांत जब अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें हटाने की कोशिश की गई तो पुलिस कर्मियों के साथ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई आखिरकार आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू थाने पहुंचे और कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला और ज्ञापन सौंपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page