पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने प्रदेश में भाषा के नाम पर वैमनस्य फैलाने वालों की कि आलोचना:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र तिवारी ने आज अपने एक्स हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की है इसके साथ उन्होंने लिखा है कि यह तस्वीर उन लोगों के लिए आंखें खोलने वाली तस्वीर है जो राज्य में भाषा के नाम पर वैमनस्य फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि यह तस्वीर वाराणसी के बंगाली टोला इलाके की है जहां पर देखा जा सकता है कि एक मिठाई दुकान के मालिक ने दुकान का नाम और उनके दुकान में क्या-क्या मिष्ठान्न उपलब्ध है उनका नाम बांग्ला में लिखा है












