रेलवे अग्रिम आरक्षण अवधि 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया गया है। 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम:
1 min read
नई दिल्ली भारतीय रेलवे की तरफ से एक अहम फैसला लिया गया है 1 नवंबर 2024 से एडवांस रिजर्वेशन की समय सीमा को 120 दिनों से घटाकर 60 दिनों का कर दिया गया है। आपको बता दें कि पहले रेलवे में एडवांस रिजर्वेशन की समय सीमा 120 दिन की थी लेकिन एक नवंबर 2024 से रेलवे द्वारा इस घटाकर 60 दिनों का कर दिया गया है हालांकि 31 अक्टूबर 2024 तक 120 दिनों के एआरपी के तहत जिन टिकटों का रिजर्वेशन किया गया था उन पर इस नए फैसले का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा इस फैसले का कार्यान्वयन 1 नवंबर 2024 से किया जाएगा। जो एआरपी 60 के तहत अपने टिकटों के रिजर्वेशन नहीं करवाएंगे वह अगर किसी कारण से अपने रिजर्वेशन को कैंसिल करना चाहें तो कर सकते हैं












