आगामी 17 अक्टूबर को समाजसेवी कृष्ण प्रसाद के तत्वावधान में प्रभु छठ घाट पर होने वाले छठ पूजा के लिए होगा भूमि पूजन का आयोजन:
1 min read

आसनसोल :कुछ ही हफ्तों बाद आस्था का महापर्व छठ का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा शिल्पांचल में युं तो विभिन्न जगहों पर छठ का त्यौहार मनाया जाता है लेकिन आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्ण प्रसाद के तत्वावधान में कल्ला प्रभु छठ घाट पर जी भव्य तरीके से इस महापर्व का आयोजन किया जाता है उसकी सराहना पूरे देश में की जाती है अब जबकि छठ पर्व को ज्यादा दिन नहीं है इसे लेकर प्रभु छठ पर छठ पूजा के आयोजनकर्ता ली क्लब की तरफ से तैयारी शुरू हो चुकी है इस क्रम में श्री श्री रवि षष्ठी छठ पूजा व्रत के उपलक्ष और प्रस्तुति को लेकर ली क्लब के तत्वाधान में मंगलवार को संध्या 7:00 बजे आसनसोल कल्ला बाईपास मोड़ मे क्लब के कर्मी एवं छठ व्रत प्रेमियों को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया, इस सभा की अध्यक्षता श्री बागीश तिवारी जी ने किया, इस सभा में सैकड़ो की संख्या में छठ व्रत प्रेमी और कर्मी उपस्थित थे, सभी छठ व्रत प्रेमियों ने अपना बहुमूल्य सुझाव और अपने भावना को व्यक्त किया ताकि आने वाला 47 वाँ साल प्रभु छठ घाट पर ली क्लब के तत्वाधान में छठ पूजा का भव्य आयोजन हो सके, इस सभा में श्री कृष्णा प्रसाद जी को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया, आगामी 17 अक्टूबर यानी बृहस्पतिवार सुबह 11:00 बजे भूमि पूजन के साथ प्रभु छठ घाट में घाटों की मरम्मत निर्माण कार्य के साथ-साथ सफाई का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।












