आसनसोल जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत का आरोप शव को अस्पताल के सामने रखकर मृत मरीज के परिजनों ने किया प्रदर्शन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल जिला अस्पताल में आज एक मरीज की मौत को लेकर मरीज के परिजन और उनके दोस्तों ने जमकर बवाल काटा इनका आरोप है कि अस्पताल में इलाज में लापरवाही की वजह से सूरज रुईदास नामक एक मरीज की मौत हो गई सूरज के परिजनों ने बताया कि उसे कल मामूली बुखार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन उसकी मौत हो गई परिवार वालों का आरोप है कि सूरज को कोई चिकित्सा उपलब्ध नहीं कराई गई जिस वजह से उसकी मौत हो गई परिवार वालों का कहना है कि अस्पताल और प्रबंधन से जुड़ा कोई व्यक्ति आगे आकर कुछ भी बताने को राजी नहीं है आपको बता दें कि आसनसोल नगर निगम के 56 नंबर वार्ड इलाके के रहने वाले सूरज को बुखार की वजह से आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसकी मौत हो गई इसके बाद सूरज के परिजनों द्वारा अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया मौके पर आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की इनका कहना था कि जिस आरएमओ की निगरानी में सूरज को अस्पताल में भर्ती किया गया था और उस वक्त ड्यूटी पर मौजूद नर्स और चिकित्सकों को शो काज करना होगा प्रदर्शनकारियों का गुस्सा आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ भी जमकर फूटा उन्होंने कहा कि कल से लेकर आज तक जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट सामने नहीं आ रहे हैं और पुलिस प्रशासन की आड़ में छुपने की कोशिश कर रहे हैं। इसका कहना है कि सूरज का पोस्टमार्टम भी किया गया लेकिन उसमें कुछ भी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया उनकी मांग है कि इलाज में लापरवाही की वजह से जो भी दोषी मेडिकल स्टाफ है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए












