विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी पवन गुटगुटिया के जन्मदिन पर उनके शुभचिंतकों ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए की प्रार्थना:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी पवन गुटगुटिया के जन्मदिन के मौके पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की तरफ से उनको बधाई दी गई इस मौके पर पवन गुटगुटिया और उनकी पत्नी ने मिलकर केक काटा। इस बारे में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि पवन गुटगुटिया आसनसोल के एक प्रख्यात उद्योगपति हैं जो हमेशा इस क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए कोशिश करते हैं यही वजह है कि जब आसनसोल में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की शाखा का उद्घाटन हुआ था तब उन्हीं के हाथों शाखा का उद्घाटन करवाया गया था वह इस बैंक के एक बेहद सम्माननीय ग्राहक है जो हमेशा इस क्षेत्र के आर्थिक विकास के बारे में भी सोचते हैं। उन्होंने बताया कि बैंक से जुड़े होने की वजह से उन्हें पता है कि किसी भी क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए ऐसे सोच वाले व्यक्तियों की कितनी आवश्यकता है यही वजह है कि आज उनके जन्मदिन के मौके पर बैंक की तरफ से उन्हें बधाई दी गई और उनके लंबे और स्वस्थ आयु की कामना की गई












