आल इंडिया इमाम ऐसोसिएशन के पश्चिम बर्धमान जिला चेयरमैन अताउल्लाह खान के तत्वावधान में हुआ जश्न ए गौसलवारा का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के मक्का अपार्टमेंट में जश्न ए गौसलवारा मनाया गया। यहां पश्चिम बर्धमान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए उलेमाओं ने शिरकत की। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए आल इंडिया इमाम असोसिएशन के पश्चिम बर्धमान जिला चेयरमैन अताउल्लाह खान ने कहा कि यहां यह कार्यक्रम पिछले 20 सालों से मनाया जाता रहा है। यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होते हैं । इसके साथ ही यहां लंगर भी लगता है। अताउल्लाह खान ने बताया कि कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में पश्चिम बर्धमान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कई मौलाना आए हैं












