shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल में हुआ पुजा कार्निवल का आयोजन बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता भी रहीं उपस्थित:

1 min read

आसनसोल :राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दुर्गा पूजा के उपरांत पूजा कार्निवल के आयोजन का फैसला लिया गया था पहले यह कार्निवल सिर्फ कोलकाता में आयोजित किया जाता था लेकिन पिछले कुछ समय से विभिन्न जिलों में भी इस कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है पिछले साल से पश्चिम बर्धमान जिले में दो जगह आसनसोल और दुर्गापुर में कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है इस साल भी आसनसोल में इस कार्निवल का आयोजन किया गया।

आसनसोल में आयोजित पूजा कार्निवल में कुल 15 पूजा कमेटीयों ने हिस्सा लिया। इनमें नेताजी स्पोर्टिंग क्लब बर्नपुर गोपालपुर यूनाइटेड क्लब कल्याणपुर सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमिटि बर्नपुर नौजवान क्लब आमरा कजन कल्याणपुर के सेक्टर कोर्ट रोड पूजा कमिटि छ एर पल्ली सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमिटि चितरंजन राधा नगर रोड एथलेटिक क्लब आसनसोल रविंद्र नगर उन्नयन समिति उषा ग्राम अनामिका संघ कल्याणपुर आदि पूजा अग्रणी संघ धेमोमेन दुर्गा पूजा कमिटि और अपकार गार्डन दुर्गा पूजा कमिटि थे। इस मौके पर यहां मंत्री मलय घटक सांसद शत्रुघ्न सिन्हा जिला शासक एस पोन्नाबलम आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुनील कुमार चौधरी मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी वरिष्ठ टीएमसी नेता वी शिवदासन दासु पश्चिम बर्धमान जिला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बावड़ी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

इस मौके पर यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके उपरांत छौ नृत्य महिला ढाकियों द्वारा प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में बांग्ला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थीं। उनकी टीम ने विशेष नृत्य प्रस्तुति दी। बर्नपुर नौजवान दुर्गापूजा कमिटी को पहला पुरस्कार मिला । इनको एक ट्रॉफी तथा हेल्थवर्ल्ड की तरफ से 2 लाख रुपए का इनाम दिया गया। वहीं कोर्ट रोड पूजा कमिटी को दूसरा स्थान मिला। उनको भी एक ट्रॉफी तथा एन डी मजूमदार एंड कंपनी की तरफ से डेढ़ लाख रुपए की इनामी राशि मिली। अपकार गार्डन दुर्गा पूजा कमिटि को तीसरा स्थान मिला। उनको एक ट्रॉफी और लाइफ लाइन हॉस्पिटल की तरफ से एक लाख रुपए का पुरस्कार मिला। पहले स्थान का इनाम मंत्री मलय घटक द्वारा दिया गया वहीं अन्य पुरस्कार चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दिया गया। दूसरी तरफ कल्याणपुर सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमिटि तथा चितरंजन के एरिया पुजा कमेटीयों को विशेष पुरस्कार दिया गया। दोनों कमिटियों को 25 25 हजार रुपए की ईनामी राशि प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page