shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

एआईएमआईएम नेता दानिश अजीज ने किया एक्स हैंडल पर पोस्ट बहुत जल्द टीएमसी के बड़े नेताओं के एआईएमआईएम में शामिल होने का किया दावा:

1 min read

आसनसोल :राजनीति में दल बदल कोई नई बात नहीं है पूरे भारत के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी इसके कई उदाहरण हैं लेकिन ज्यादातर मामलों में पार्टी बदलने से पहले नेता चाहते हैं कि इस बारे में किसी को कानों कान खबर ना हो। लेकिन आज पश्चिम बर्धमान जिला ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष दानिश अजीज ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने यह दावा किया की बहुत जल्द तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम वर्धमान जिले के कई बड़े नेता एआईएमआईएम का दामन थामने वाले हैं। दानिश अजीज की अगर मानें तो इनमें पूर्व डिप्टी मेयर कई पूर्व पार्षद पूर्व विधायक प्रत्याशी शामिल है दानिश अजीज ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारों इशारों में उन्होंने काफी कुछ कह दिया हालांकि अपने इस पोस्ट में उन्होंने कोई तारीख भी नहीं बताई उन्होंने सिर्फ लिखा की बहुत जल्द यह सभी नेता टीएमसी छोड़कर एआईएमआईएम का दामन थामने वाले हैं। राजनीति के जानकारों की अगर मानें तो अक्सर विपक्षी दलों के नेता अपने विरोधी पक्ष के खेमे में अविश्वास फैलाने के लिए भी इस तरह के दावे किया करते हैं अब यह देखना दिलचस्प रहेगा की क्या दानिश अजीज का यह पोस्ट इस रणनीति का एक हिस्सा है या फिर सच में टीएमसी के कई बड़े नेता एआईएमआईएम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page