shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

काजोड़ा एरिया के पराशकोल कोलियरी के स्टोर रूम में हुई चोरी:

1 min read

रानीगंज :ईसीएल के काजोड़ा एरिया के पराशकोल कोलियरी में स्टोर रूम के एस्बेस्टस की छत को तोड़कर कुछ अपराधियों ने चोरी की एक घटना को अंजाम दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में चोरों ने कुछ पंप और एसडीएल के पार्ट्स की चोरी कर ली इस बारे में कोलियरी के केकेएससी अध्यक्ष गौतम मंडल ने कहा कि उनके पास जो जानकारी है उसमें अपराधियों ने स्टोर रूम के एस्बेस्टस की छत को तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया चोर पंप और एसडीएल पार्ट्स चुराने में सक्षम हुए उन्होंने बताया कि कोलियरी में सुरक्षा गार्ड तो है लेकिन सिर्फ दो सुरक्षा गार्ड ही है जिनको पूरे कोलियरी इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को देखना पड़ता है इस वजह से जब सुरक्षाकर्मी दूसरी जगह पर गए होंगे तब अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा उन्होंने कहा कि उनके पास पुख्ता जानकारी तो नहीं है लेकिन स्टोर के पास से जो रिपोर्ट उनको मिली है उससे यह लग रहा है कि अपराधी पंप और एसडीएल पार्ट्स चुराने में सफल हुए हैं इस बारे में जब हमने कोलियरी के सुरक्षा कर्मी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया वही इस खदान के एक अधिकारी ने बताया की चोरी की घटना हुई है उच्च अधिकारियों के इसकी जानकारी दे दी गई है हालांकि वह निश्चित रूप से यह बात नहीं पाए कि किन सामानों की चोरी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page