रानीगंज भाजपा को करारा झटका कई बड़े नेता टीएमसी में शामिल:
1 min read
2021 के विधानसभा चुनाव के बाद से ही पूरे प्रदेश के साथ-साथ शिल्पांचल में भी राजनीतिक दल बदल का क्रम जारी है पिछले कई महीनों से भाजपा के कई बड़े नाम और चेहरे टीएमसी में शामिल हो रहे हैं दरअसल एक समय टीएमसु से भाजपा की तरफ जाने वालों की लंबी कतार देखी जा रही थी और ऐसा लग रहा था कि 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा लेकिन तीसरी बार ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही उल्टी गंगा बहनी शुरू हुई और अब भाजपा से लगभग रोज नेता और कार्यकर्ता टीएमसी में शामिल हो रहे हैं इसी क्रम में आज पश्चिम बर्दवान जिले में भी एक बहुत बड़ा उलटफेर देखा गया आज बाराबनी के तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय में टीएमसी जिला अध्यक्ष विधान उपाध्याय की उपस्थिति में रानीगंज शहर तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सह सभापति संजीव मोहंती रानीगंज शहर भाजपा के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति संगठन के अध्यक्ष राजेश बावरी मनोज तांती संदीप अभिषेक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता टीएमसी में शामिल हो गए विधानसभा जान है इन सभी का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि आहिस्ता आहिस्ता पश्चिम बर्दवान के साथ-साथ पूरे प्रदेश से भाजपा का अस्तित्व मिट जाएगा क्योंकि भाजपा ने लोगों को बरगला कर अपने दल में शामिल करवाया था लेकिन अब लोगों को यह बात समझ में आ रही है कि अगर पश्चिम बंगाल का कोई विकास कर सकते हैं तो वह है ममता बनर्जी और भाजपा सिर्फ विकास के नाम पर लोगों को बांटने का काम करती है यही वजह है कि लोगों का भाजपा से मोहभंग हो रहा है वहीं रुपेश यादव ने भी इन सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि यह सभी कर्मठ कार्यकर्ता हैं जिनके आने से रानीगंज सहित पूरे पश्चिम बर्दवान जिले में टीएमसी को और मजबूती मिलेगी उन्होंने विश्वास जताया कि आज टीएमसी में शामिल होने वाले सभी लोग ममता बनर्जी के आदर्शों पर चढलते हुए लोगों की सेवा करेंगे और आने वाले समय में संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे इस मौके पर पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष सदन कुमार सिंह सहित और भी तमाम टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे












