शताब्दी राय ने किया आसनसोल में चुनाव प्रचार:
1 min read
बीरभूम जिले की तृणमूल सांसद और बांग्ला फ़िल्म की मशहूर अभिनेत्री शताब्दी राय आज आसनसोल नगर निगम चुनाव प्रचार मैदान में उतर गईं। शताब्दी राय आसनसोल में होने वाले निकाय चुनाव के लिये प्रचार मे जुट गई ।शनिवार को आसनसोल नगर निगम के वार्ड 14 से तृणमूल प्रत्याशी उत्पल सिन्हा के पक्ष मे प्रचार किया। शताब्दी राय तृणमूल प्रत्याशी उत्पल सिन्हा के साथ प्रचार गाड़ी से ही अपने पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील कर रही थीं। इस दौरान शताब्दी को एक झलक देखने के लिये अन्य वार्डों से भी भारी संख्या में लोग जुटे थे ।












