रेलपार में मिली अंजान व्यक्ति की लाश इलाके में सनसनी:
1 min read
आज सुबह रेलपार के जहांगीरी मोहल्ला ओर ओके रोड आटो स्टैंड के बीच गरूई नदी में एक व्यक्ति की लाश पाए जाने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जुट गए लेकिन कोई भी शव की शिनाख्त नहीं कर पाया। टीएमसी नेता रियाज राजू ने जहांगीरी मोहल्ला फांड़ी को घटना की जानकारी दी।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।स्थानीय लोगों की मानें तो शव किसी अंजान व्यक्ति का है जो कि नदी में बहकर आ गया होगा। घटना से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है












