नहीं रहीं सुरों की मलिका लता मंगेशकर:
1 min read
स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया लता मंगेशकर 92 साल की थीं। पिछले कुछ समय से लता मंगेशकर काफी बीमार चल रही थी उनके इलाज के लिए उनको मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां पिछले कई दिनों से वह चिकित्सकों की निगरानी में थी लेकिन आखिरकार लता मंगेशकर ने आज सुबह अंतिम सांस ली पिछले कई दशकों से लता मंगेशकर ने हिंदुस्तानी संगीत जगत को अपनी गायकी से समृद्ध किया है उनका करियर लगभग 7 दशकों का रहा । ब्रीच कैंडी अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि आज सुबह 8:12 पर भारत रत्न लता मंगेशकर का मल्टी ऑर्गन फैलियर के कारण निधन हो गया उनके निधन से पूरे संगीत जगत के साथ-साथ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है । भारत सरकार की तरफ से लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है












