14 अक्टूबर को आसनसोल में होने वाले दुर्गा पूजा कार्निवल को लेकर आसनसोल में उच्च स्तरीय प्रशासनिक बैठक:
1 min read
आसनसोल :हर साल की तरह इस साल भी दुर्गा पूजा के बाद राज्य सरकार की तरफ से कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा 14 अक्टूबर को पश्चिम वर्धमान जिले में आसनसोल और दुर्गापुर में पूजा कार्निवल का आयोजन किया जाएगा इसे लेकर आज आसनसोल में एक उच्च स्तरीय प्रशासनिक बैठक हुई कार्निवल की तैयारी को लेकर हुई इस बैठक में राज्य के श्रम और कानून मंत्री मलय घटक वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे इसके अलावा पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नाबलम आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी मेयर विधान उपाध्याय नगर निगम के कमिश्नर राजू मिश्रा चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक के अलावा तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

आपको बता दें कि इस साल भी पिछले साल की ही तरह आसनसोल के बीएनआर से लेकर भगत सिंह मोड़ के बीच कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा बीएनआर की तरफ से शोभायात्रा आएगी जो पुलिस लाइन होते हुए अपने गंतव्य तक चली जाएगी आसनसोल स्टेडियम में सभी प्रतिमाओं को एकत्रित करके कोर्ट तक लाया जाएगा कार्निवल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पूजा कमेटियों को पुरस्कृत किया जाएगा












