लछीपुर मोड़ पर हूए सड़क हादसे में एक बाईक सवार गंभीर रूप से घायल:
1 min read
कुल्टी :कुल्टी इलाके के लछीपुर में बस की चपेट में आने से आज सुबह एक बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने, सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर चौकी क्षेत्र के लछीपुर मोड़ पर जीटी रोड पर एक बड़ी बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आज सुबह 8 बजे हुई इस घटना के विरोध में स्थानीय निवासियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. घटना की सूचना पाकर नियामतपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया। लोगों ने घटना के बाद बराकर दुर्गापुर रुट की इस बस को रोक दिया। लोगों की मांग है कि यह बेहद महत्वपूर्ण चौराहा है इसलिए यहां पर दो स्पीड ब्रेकर बनाएए जाएं












