shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

दुर्गा पूजा के अवसर पर आसनसोल नगर निगम की तरफ से पांच टैबलों को किया गया रवाना:

1 min read

आसनसोल :दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर आज आसनसोल नगर निगम की तरफ से टैबलो जारी किया गया। यह टैब्लो निगम क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में घूमेंगे और लोगों को दुर्गा पुजा की शुभकामना देंगे। इसके साथ ही लोगों को साफ सफाई डेंगू सहित अन्य विषयों के बारे में जागरूक करेंगे। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरुदास चैटर्जी डेप्युटी मेयर वसीम उल हक़ के अलावा नगर निगम के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इस संदर्भ में डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने कहा कि दुर्गा पुजा को देखते हुए आसनसोल नगर निगम की तरफ से टैबलो निकाले गए हैं। यह निगम इलाके के विभिन्न क्षेत्रों में घूमेंगे और लोगों को दुर्गा पुजा की शुभकामना देने के साथ ही उन्हें विभिन्न विषयों को लेकर जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए आसनसोल नगर निगम भी हमेशा विभिन्न त्योहारों के अवसर पर इस तरह के टेबलो निकलता है। डिप्टी मेयर ने कहा कि आसनसोल की धरती गंगा जमनी तहजीब की धरती है जहां हर कोई मिल जुलकर हर धर्म के त्योहारों में सम्मिलित होता है। वहीं एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए आज इन टैबलो का उद्घाटन किया गया यह पांच टैबलो आसनसोल नगर निगम के विभिन्न इलाकों में घूमेगी और लोगों को दुर्गा पूजा के अवसर पर शुभकामना देगी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा कहती हैं कि बंगाल में सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं और सभी एक दूसरे के उत्सव में शामिल होते हैं इसी सोच को ध्यान में रखते हुए इन टैबलों को रवाना किया गया इस मौके पर गुरदास चटर्जी वसीम उल हक नगर निगम के ऑफिस सुपरीटेंडेंट वीरेन अधिकारी ने 5 टैबलों को रवाना किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page