shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

शुभकामना सम्मान समरोह मे एक सौ दस मेधावी छात्र और छात्राओं को किया गया सम्मानित:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 58 नंबर वार्ड मे सोमवार को शुभकामना सम्मान समारोह कार्यक्रम का दूसरी बार आयोजन किया गया, जिस कार्यक्रम मे वार्ड संख्या 58 के तृणमूल पार्षद संजय नोनिया सहित कुलटी विधान सभा के कई गणमान्य व्यक्तियों द्वारा माध्यमिक व उच्च माध्यमिक के मेधावी छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, इस दौरान छात्र और छात्राओं के अभिभावक भी उनके साथ इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहे और अपने बच्चों को पुरस्कृत होता देख खुद को गौरवान्वित भी महसूस किया। वार्ड संख्या 58 के धेमोमेन कोलियरी इलाके मे आयोजित इस कार्यक्रम मे इलाके के तृणमूल पार्षद संजय नोनिया ने बताया की कुलटी विधानसभा इलाके के कुल 28 वार्डों के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक के कुल 110 मेधावी छात्र और छात्राओं को पुरसस्कृत किया गया है, इससे पहले भी उन्होने कुलटी विधानसभा के नियामतपुर स्थित एक मैरेज हॉल मे शुभकामना सम्मान समरोह का पहला कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिस कार्यक्रम मे करीब 200 माध्यमिक व उच्च माध्यमिक मेधावी छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, उन्होने यह भी कहा की अभी तक कुलटी विधानसभा के कुल 28 वार्डों से 300 से ऊपर माध्यमिक व उच्च माध्यमिक छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत किया जा चूका है, आने वाले समय मे और भी ऐसे मेधावी छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा और उनका सम्मान भी किया जाएगा, जिससे वह कुलटी ही नही बल्कि आने वाले समय मे आसनसोल सहित पश्चिम बंगाल का नाम पुरे विश्व तक रौशन कर सकें, उन्होने कहा इस कार्यक्रम के तहत वह छात्र और छात्राओं को शिक्षा के प्रति और भी उत्साहित करना चाहते हैं, उनके अंदर और भी ऊर्जा भरना चाहते हैं, जिनको देख कर अन्य छात्र और छात्राएं प्रेरणा ले सकें, इस मौके पर तृणमूल नेत्री अनीता सिंह, सुजीत सिंह, धर्मवीर नोनियां, जीवन मुखर्जी, विनोद साव, विनोद यादव, महेश भारती, रामनाथ गिरी, सुनील भारती, सैयद शाहिद अनवर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page