आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए ऑनडेट पेमेंट की व्यवस्था:
1 min read
आसनसोल :अगस्त’2024 के लिए सोमवार को ऑनडेट पेमेंट का आयोजन नये सभाकक्ष में किया गया। श्री आशीष भारद्वाज, अपर मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल मंडल ने कुल 34 सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों, मृत रेलवे कर्मचारियों के विधवाओं के बकाया राशि का निपटान, पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश), निपटान विवरण और उम्मीद कार्ड (सेवानिवृत्त कर्मचारी उदारीकृत स्वास्थ्य योजना (आरईएलएचएस) कार्ड के बजाय) सौंपे।
इस कार्यक्रम में , श्रीमती बबल यादव, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी/,आसनसोल मंडल, डॉ शुभंकर घोष/एडीएमओ/आसनसोल, मंडल रेलवे अस्पताल/आसनसोल और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।












