पश्चिम बर्धमान जिला महिला तृणमूल कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद देते हुए किया गया मानव बंधन:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बर्धमान महिला तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आज बीएनआर इलाके में मानव बंधन किया गया। इस मौके पर यहां टीएमसी पार्षद रीना मुखर्जी सीके रेशमा मौसूमी बासु कहकशां रियाज सहित पश्चिम बर्धमान जिला महिला टीएमसी नेत्री और कार्यकर्ता उपस्थित थीं। इस मौके पर इन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया। इस संदर्भ ने जब हमने 13 नंबर वार्ड पार्षद रीना मुखर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि आज ममता बनर्जी को धन्यवाद देने और आर जी कर की पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग पर यह कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिलाओं के विकास के लिए काम किया गई वह भारत में कहीं और देखने को नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य साथी हो या कन्याश्री या फिर रूपश्री इस तरह के अनगिनत योजनाएं हैं जिनकी वजह से सही मायने में बंगाल में महिला सशक्तिकरण हुआ है। लक्ष्मी भंडार जैसी परियोजना को देखकर आज अन्य राज्य भी उसे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब आर जी कर में उस महिला डॉक्टर के साथ नारकिय घटना घाटी थी तब सबसे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ही आरोपी की फांसी की सजा की मांग की थी । इतना ही नहीं ममता बनर्जी ने बंगाल विधानसभा में कानून पास कराया जिससे बलात्कार के दोषियों को मौत की सजा मिले। इन्हीं सब मुद्दों पर आज यह कार्यक्रम किया जा रहा है।













