जामबाद काजोड़ा इलाके में रास्ते के किनारे धसान से इलाके मे आतंक:
1 min read
रानीगंज :कोयलांचल में धसान की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। आज सुबह ईसीएल के जामबाद कजोरा एरिया में रास्ते के ठीक किनारे धसान की घटना से लोगों ने आतंक पसर गया। इस बारे में एरिया के सेफ्टी ऑफिसर का दायित्व संभालने वाले प्रिंस पटेल ने कहा कि बारिश के मौसम में इस तरह की घटना अस्वाभाविक नहीं है। अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि धसान वाले क्षेत्र को बैरिकेड कर दिया जाएगा और फिर प्लान देखकर इसे भरने की पहल की जाएगी। वहीं एरिया के केकेएससी अध्यक्ष अनूप आचार्य ने बताया कि इस तरह रास्ते के किनारे धसान की घटना निश्चित रूप से चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि 15 साल पहले भी इसी तरह से धसान की घटना घटी थी। तब balu भराई की गई थी। यहां भी बालू भरने की जरूरत है। यह रास्ते के किनारे ही है जिस वजह खतरा और ज्यादा है। उन्होंने कहा कि इस इलाके को उचित रूप से बालू से भरने की जरूरत है












