आसनसोल रामकृष्ण मिशन आश्रम की तरफ से दुर्गा पूजा से पहले हुआ वस्त्र वितरण कार्यक्रम:
1 min read
आसनसोल :आने वाले दुर्गा पूजा के अवसर पर आज आसनसोल रामकृष्ण मिशन आश्रम की तरफ से 2000 महिलाओं को साड़ी प्रदान की गई इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी आसनसोल रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज तथा रामकृष्ण मिशन के तमाम अधिकारी और संन्यासी उपस्थित थे इस मौके अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आसनसोल रामकृष्ण मिशन शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी आगे रहता है उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर जिस रामकृष्ण मिशन आश्रम की स्थापना हुई थी उनके उन्हीं आदर्श पर चलते हुए आसनसोल रामकृष्ण मिशन की तरफ से भी इस तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं। इसके लिए आसनसोल रामकृष्ण मिशन आश्रम के पदाधिकारीयों को धन्यवाद दिया। वहीं आसनसोल रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज ने कहा कि आसनसोल रामकृष्ण मिशन की तरफ से दुर्गा पूजा का है लेकिन इस बार यह सोचा गया कि जरूरतमंद महिलाओं के बीच सारी प्रदान किया जाए उन्होंने कहा कि जो समाज में आर्थिक रूप से सक्षम श्रेणी है वह अपने लिए दुर्गा पूजा में नए वस्त्र की व्यवस्था कर सकते हैं लेकिन समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए ऐसा करना मुश्किल होता है किसी को देखते हुए आज तकरीबन 2000 महिलाओं के बीच साड़ियां प्रदान की गई और उन्हें प्रसाद भी दिया गया












