ट्रैफिक मोड़ के पास वोल्वो बस ने मारी बाइक को टक्कर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के ट्रैफिक मोड़ के पास आज एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की एक वोल्वो बस ने पल्सर बाइक सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी की बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ और बाइक सवार को गंभीर चोट आई घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ देर तक रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया घटना की सूचना पाकर आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने जनता को शांत करने का प्रयास किया स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां जन बहुल इलाका होने के बावजूद बसें काफी तेजी से आवागमन करती हैं जिस वजह से यहां हमेशा हादसों का खतरा बना रहता है उन्होंने पुलिस प्रशासन से यहां पर ट्रैफिक कर्मी तैनात करने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक बाईक सवार की पहचान नही हो पाई थी। पुलिस स्थानीय लोगों की सहायता से उसे आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया है सूत्रों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है












