कल्याणेश्वरी फांड़ी पुलिस की तत्परता से ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार:
1 min read
सालानपुर :सालानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणेश्वरी फांड़ी के पुलिस ने उस वक्त एक बहुत बड़े कामयाबी हासिल की जब उन्होंने 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गोपी सिंह नामक एक व्यक्ति को झारखंड में प्रवेश करने से पहले ही दबोच लिया बताया जा रहा है कि गोपी सिंह झारखंड के धनबाद जिले के चिरकुंडा इलाके के जुनकुदुर का रहने वाला है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गिरफ्तार गोपी सिंह ब्राउन शुगर को बंगाल से झारखंड तस्करी करने की कोशिश कर रहा था वह लेफ्ट बैंक से पैदल ही नाका पॉइंट पार कर झारखंड में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था लेकिन कल्याणेश्वरी फांड़ी के गश्ती दल के अधिकारियों ने उसे देख लिया इसके बाद वह भागने की कोशिश करने लगा इस पर पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने उसका पीछा किया और कल्याणेश्वरी पुलिस गार्डन के पास उसे पकड़ लिया तलाशी में उसके पास से 51 ग्राम के दो ब्राउन शुगर के पैकेट बरामद किए गए उसे आज आसनसोल अदालत में पेश किया गया












