चलती गाड़ी में लगी आग वाहन चालक की तत्परता से बची यात्रियों की जान:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के रामसाएर मैदान के पास आज दोपहर अचानक एक चलती गाड़ी में आग लग गई जिससे इलाके में अफरा तफरी में बताया जा रहा है गाड़ी में एक प्रसूति महिला और उनके परिवार के लोग थे उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था जब अचानक चलती गाड़ी में आग लग गई लेकिन वाहन चालक के तत्परता और बुद्धिमत्ता की वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा इस बारे में हम जब हमने वाहन चालक जितेंद्र रुईदास से बात की तो उन्होंने बताया कि वह गाड़ी में एक प्रसुति महिला और उनके परिवार के तीन लोगों को लेकर हॉस्पिटल जा रहे थे तब अचानक रामसाएर के पास उनकी गाड़ी में आग लग गई जैसे ही उन्हें इस बात का एहसास हुआ उन्होंने गाड़ी के कांच तोड़कर दरवाजा खोलकर मरीज और उनके परिवार वालों को गाड़ी से बाहर निकाला और टोटो में सवार करके अस्पताल भेज दिया इसके बाद उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की इसमें स्थानीय लोगों ने भी उनकी मदद की इसी दौरान आसनसोल दमकल विभाग को खबर कर दी गई दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और आज पर काबू पा लिया वहीं घटना के बारे में आसनसोल फायर ब्रिगेड के सब ऑफिसर तापस घोष ने बताया के चलती गाड़ी में आग लग गई थी लेकिन जिस बुद्धिमत्ता के साथ वाहन चालक में गाड़ी में सवार लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा वह सराहनीय है उन्होंने कहा कि बहुत जल्द आग पर काबू पा लिया गया जिस इलाके में एक बहुत बड़ा हादसा टल गया












