चीनाकुड़ी 9 10 नंबर इलाके में कृष्णा नोनिया पर हुई गोलीबारी में एक आरोपी गिरफ्तार:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के कुल्टी थाना अंतर्गत चिनाकुरी 9-10 इलाके में पूर्व तृणमूल विधायक और वर्तमान तृणमूल कांग्रेस के चेयरमैन उज्ज्वल चटर्जी के घर से सटे इलाके में बदमाशों ने कृष्णा नोनिया नामक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए बीते शुक्रवार की रात गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था जिसमें कृष्णा नोनिया के शरीर पर कई जगह गोली लगी और कृष्णा नोनिया वहीं गिर गये. हालांकि, पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल कृष्णा नोनिया को बचाया और इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल ले गए। वहां हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, फिलहाल बताया जा रहा है कि वह अस्पताल में इलाजरत है। इस घटना में नियामतपुर चौकी पुलिस ने जांच की और इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पता चला है कि पुराने विवाद को लेकर फायरिंग हुई है। आरोपी को मंगलवार को आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच के लिए पुलिस ने आरोपी को अपनी छह दिन की हिरासत में ले लिया है, पता चला है कि आरोपी का नाम गोपाल महतो है, जो उसी इलाके का रहने वाला है












