नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी द्वारा सफाई कर्मचारियों को नगर निगम की तरफ से प्रदान किए गए जूते:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से आज नगर निगम के सफाई कर्मियों को जूते प्रदान किए गए आसनसोल के जीटी रोड के किनारे बस्तीन बाजार मोड़ के सामने नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी द्वारा तकरीबन 50 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को जूते प्रदान किए गए आपको बता दें कि नगर निगम की तरफ से सफाई कर्मियों को समय-समय पर उनके कार्यों से जुड़े सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं इसी क्रम में आज उन्हें जूते उपलब्ध कराए गए इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आसनसोल नगर निगम पुरे नगर निगम क्षेत्र को साफ सुथरा रखने स्वच्छ रखने को लेकर कटिबद्ध है। और इस काम को जो सफाई कर्मचारी अंजाम देते हैं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी आसनसोल नगर निगम प्रतिबद्ध है इसी को ध्यान में रखते हुए आज इन सफाई कर्मचारियों को जूते प्रदान किए गए












