भारी बारिश की वजह से अंडाल में एक कुआं जमींदोज इलाके में आतंक:
1 min read
अंडाल :अंडाल के मुकुंदपुर गांव के बाउरी पाड़ा इलाके में बुधवार सुबह जब दो महिलाएं कुएं से पानी लेने आईं तो उन्होंने देखा कि आसपास का इलाका हिल रहा था और दरारें आ गई हैं। दोनों महिलाओं के वहां से हटते ही कुंआ जमींदोज हो गया। हालांकि इस घटना से किसी जानमाल के नुकसान या दुर्घटना की खबर नहीं है. हालांकि घटना से आतंकित स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. स्थानीय निवासियों ने कुंए के आसपास के क्षेत्र को लकड़ी की बाड़ से घेर दिया है, ताकि कोई भी बच्चा या जानवर इस क्षेत्र में प्रवेश न कर सके












