24 अक्टूबर को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की तरफ से होगा सिख एक्सीलेंस अवार्ड समारोह का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आने वाली 24 अक्टूबर को आसनसोल के रवीन्द्र भवन में आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से सिख एक्सीलेंस अवार्ड का आयोजन किया जाएगा। यह 12वां अवार्ड समारोह होगा। इस विषय पर मीडिया प्रभारी मंजीत सिंह ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी आसनसोल के रविंद्र भवन में 24 अक्टूबर को सुबह 11:00 से सिख एक्सीलेंस अवार्ड का आयोजन कर रहे हैं । इस कार्यक्रम में अपने स्कूल कॉलेज यूनिवर्सिटी में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले सिख समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही जो बच्चे बंगाल बोर्ड में 65% ,75% 85% से ज्यादा अंक लेकर आए हैं उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा और इसके साथ-साथ अन्य कार्यक्रम भी किए जाएंगे मनजीत सिंह ने और कहा कि गुरु की फौज नाम की झारखंड में भी संस्था बनी है जो उद्योगपति गुणवंत सिंह मोंगिया की देखरेख में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सहयोग करेगी, वह भी इसमें कार्यक्रम में पूरा सहयोग कर रही है, इस विषय पर संस्था की तरफ से सुरजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि सिख पंथ की बड़ी हस्तियों को इस कार्यक्रम में लाने की योजना हो रही है, जिससे और सिखी प्रचार एवं बच्चों को मोटिवेशन मिले इसके साथ ही जो शख्सियत सिख समाज के लिए बेहतर कार्य कर रही है उसे
सिंह इस किंग अवार्ड से नवाजा जाएगा। जो महिला सिख अपने क्षेत्र में अच्छा गुरु का प्रचार कर रही है उनको भी बेबे ननकी अवार्ड दिया जाएगा। इसके साथ ही कौम दे हीरे अवार्ड से भी नवाजा ज्यागा, संस्था की तरफ़ से रंजीत सिंह दोल, हरजीत सिंह बग्गा, तरसेम सिंह ने कहा कि इस विषय पर स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटि एवं सिख जातेबंदियों के साथ-साथ प्रचार के रूप में जो इस क्षेत्र में कार्य कर रही है उन्हें भी आमंत्रण किया गया है एवं सबके सहयोग के साथ यह कार्यक्रम को सफल बनाना है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों से नजदीकी गुरुद्वारा या फिर प्रबंधक या मेंबरों से संपर्क करके अपने सर्टिफिकेट की जेराक्स कापी जरुर पहुंचा दे ताकि उन बच्चों की लिस्ट करके उसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन सही ढंग से कर सकें
इस कार्यक्रम में उपस्थित थे सोहन सिंह मनजीत सिंह सुरजीत सिंह मक्कड़ तरसेम सिंह रणजीत सिंह ढोल हरजीत सिंह बग्गा सतनाम सिंह सुखविंदर सिंह रणवीर सिंह संतोष सिंह अजीत सिंह जोगनरायन सिंह दलजीत सिंह के अलावा अन्य सदस्य गण हरजीत सिंह मंजीत सिंह।












