हीरापुर थाने की तत्परता से एक व्यक्ति को चंद घंटों में ही मिला खोया हुआ लाखों का सामान:
1 min read

बर्नपुर :24 सितंबर की दोपहर को पुरुलिया के रघुनाथपुर के जय चंडी पहाड़ क्षेत्र के रहने वाले लालबाबू राय ने हीरापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनका बैग, जिसमें मोबाइल फोन और 1 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण थे, गैलेक्सी मॉल के पास टोटो में खो गया है। वह बर्नपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतरे और वहां से टोटो पर सवार हुए। सूचना मिलने के बाद सभी सीसीटीवी की गहनता से जांच की गई और चालक सहित संबंधित टोटो की पहचान की गई। सारी खोई हुई संपत्ति बरामद कर ली गई और मालिक को सौंप दी गई ।












