लगातार हो रही बारिश की वजह से नियामतपुर के प्रिया कॉलोनी में जल जमाव से लोग परेशान:
1 min read
कुल्टी :शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश की वजह से आसनसोल और आसपास के इलाकों में जनजीवन पर खासा असर पड़ा है नियामतपुर के न्यू रोड इलाके में प्रिया कॉलोनी के लोग भी लगातार हो रही बारिश की वजह से परेशान हाल हैं यहां पर सड़कों पर इतना ज्यादा पानी जम गया है कि लोगों का चलना फिरना मुश्किल हो गया है कुछ निचले इलाकों में पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है यहां के लोगों से जब हमने बात की तो इनका कहना है कि जब भी यहां पर बारिश होती है तभी यही नजारा देखने को मिलता है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम द्वारा साफ सफाई करने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं निकासी व्यवस्था को सही करने की बात कही जाती है लेकिन कुछ घंटे की बारिश में ही उन सभी दावों की सच्चाई लोगों के सामने आ जाती है उन्होंने कहा कि ऐसे कई इलाके हैं जहां पर निचले इलाकों में लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है वह पानी निकलते निकलते दो दिन भी लग सकता है। इनका कहना है कि पिछले 25 वर्षों से इस क्षेत्र की यही नियति हो गई है जब भी बारिश होती है इलाके में पानी भर जाता है और लोगों का जीना दुभर हो जाता है














