बराकर पुलिस की तत्परता से बंगाल झारखंड सीमा पर नाका चेकिंग में हथियार के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया:
1 min read
कुल्टी :बराकर चौकी की पुलिस ने कुल्टी थाना अंतर्गत बराकर के बंगाल -झारखंड सीमा पर नाका चेकिंग के दौरान एक टेम्पो की तलाशी ली, जिसमें टेम्पो में बैठे यात्री के पास से एक आग्नेयास्त्र और कुछ कारतूस बरामद किये गये। मालूम हो कि कल एक गोपनीय सूत्र से मिली सूचना पर पुलिस ने टेम्पो को रोककर उसकी तलाशी ली थी. टेम्पो में बैठे यात्री बिकास लाल श्रीवास्तव के पास से पुलिस ने एक बंदूक और कुछ कारतूस बरामद किये थे। पुलिस जांच कर रही है कि घटना में कोई और भी शामिल है या नहीं।












