shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

21 सितंबर को आसनसोल क्लब में होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव कमेटी के साथ प्रत्याशियों की हुई बैठक:

1 min read

आसनसोल :आगामी 21 सितंबर को आसनसोल क्लब में चुनाव होने वाले हैं इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं आज आसनसोल क्लब में चुनाव कमेटी के साथ दोनों पक्षों के प्रत्याशियों की बैठक हुई। इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए इस चुनाव के प्रिसाईडिंग ऑफीसर गौरी शंकर अग्रवाल ने कहा की 21 सितंबर को आसनसोल क्लब के लिए मतदान होगा 760 के करीब मतदाता मतदान करेंगे उन्होंने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता बरतने का प्रयास किया जा रहा है इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव में एक तरफ अमरजीत सिंह भरारा ग्रूप है तो दूसरी तरफ सोमनाथ बिस्वाल ग्रुप है। दोनों ही ग्रुप के सदस्यों के साथ आज बैठक हुई बैठक बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। दोनों ही पक्षों से प्रस्ताव मांगे गए जिन प्रस्तावों को लागू किया जा सकता है उन प्रस्तावों को लागू भी किया जाएगा उन्होंने कहा के मतदान के दिन मतदान केंद्र के अंदर किसी को भी मोबाइल का इस्तेमाल करने नहीं दिया जाएगा इसके साथ ही निगरानी रखने के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है प्रशासन को भी इसमें सम्मिलित किया गया है प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि मतदान के दिन सुरक्षा प्रदान की जाए उन्होंने कहा कि प्रेसिडेंट वाइस प्रेसिडेंट सेक्रेटरी और कोषाध्यक्ष तथा 10 कमेटी मेंबर के लिए चुनाव होने वाले हैं एक तरफ अमरजीत सिंह भरारा तो दूसरी तरफ सोमनाथ बिस्वाल प्रेजिडेंट पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। वहीं सचिव पद के लिए सोमनाथ विश्वाल गुट से लोकेश्वर पांडे तो दूसरी तरफ अमरजीत सिंह भरारा ग्रुप से शोभन नारायण बसु हैं वाइस प्रेसिडेंट के लिए एक तरफ डाक्टर रविकांत झा है तो दूसरी तरफ मनीष बगड़िया चुनाव लड़ रहे हैं 21 सितंबर को मतदान होगा सुबह 9:00 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा और 11:00 बजे बैलट पेपर प्रदान करना शुरू हो जाएगा मतदान शाम को 5:00 बजे से होगा शाम 5:00 बजे से 5 मिनट पहले सबको बता दिया जाएगा और उसके बाद किसी भी नए मतदाता को मतदान केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी मतदान के दिन सिर्फ आसनसोल क्लब के सदस्य ही मतदान केंद्र में जा सकते हैं बाहरी किसी व्यक्ति को मतदान केंद्र में मतदान के दिन जाने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव के नतीजे उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page