आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की तरफ से नगर निगम के सहयोग से चैंबर कार्यालय में लगाया गया प्रॉपर्टी टैक्स शिविर 10% की दी गई छूट:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के सहयोग से आज आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के मुर्गा साल स्थित कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन का एक कैंप लगाया गया यहां पर आसनसोल क्षेत्र के व्यापारियों और अन्य लोगों द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया गया यहां पर नगर निगम की तरफ से लोगों को 10% की छूट प्रदान की गई इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने बताया कि आसनसोल नगर निगम के सहयोग से आज आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा चैंबर कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन का कैंप लगाया गया है उन्होंने कहा कि इसके जरिए लोगों को अपना टैक्स जमा करने में सहूलियत होगी उनको 10% की छूट भी दी जा रही है उन्होंने कहा कि यह कैंप आज ही के लिए लगाया गया है इसके बाद इस तरह का कैंप नियामतपुर जमुरिया बराकर रानीगंज में भी लगाया जाएगा उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के सहयोग से इस कैंप को लगाने का उद्देश्य यह है कि लोगों का जो प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है या जो लोग अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करना चाहते हैं उनको यह मौका मिले और उन्हें 10% की छूट भी दी जा रही है वहीं चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ओमप्रकाश बगड़िया ने भी बताया कि आज आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की तरफ से नगर निगम के सहयोग से इस प्रॉपर्टी टैक्स शिविर को लगाया गया है जहां पर लोगों को टैक्स जमा करने पर 10% की छूट दी जा रही है














