दुर्गा पूजा से पहले नगर निगम के ऑफिस स्टाफ के लिए एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने सुनाई खुशी की खबर:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने आज नगर निगम के कर्मचारीयों के लिए पूजा से पहले एक खुशी की खबर सुनाई उन्होंने कहा कि नगर निगम के जो स्टाफ है जिनके वेतन वृद्धि का मसला बहुत दिनों से लंबित पड़ा था उसपर एक फैसला ले लिया गया है आगामी विश्वकर्मा पूजा के बाद नगर निगम की तरफ से एक प्रेस मीट की जाएगी जिसमें इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी उन्होंने बताया कि सेनिटेशन विभाग से जुड़े कर्मचारियों का वेतन बढ़ा था लेकिन अन्य विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ा था इसे लेकर एक फैसला हुआ है हालांकि उन्होंने कहा कि जब तक काउंसलर्स की बोर्ड मीटिंग में इस बात पर मोहर नहीं लगाई जाती तब तक इस पर अंतिम घोषणा नहीं की जा सकती है उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा के बाद इस बारे में एक प्रेस मीट कर इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। गुरदास चटर्जी ने कहा कि जिस कमेटी के तत्वावधान में यह फैसला लिया गया उसमें नगर निगम के दोनों डिप्टी मेयर कमिश्नर फाइनेंस ऑफिसर सेक्रेट्री ऑफिस सुपरीटेंडेंट के अलावा वह खुद भी शामिल है














