वामपंथी नेता सीताराम येचुरी का निधन:
1 min read
नई दिल्ली :वरिष्ठ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता सीताराम यचूरी का आज दोपहर नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया वह 72 साल के थे सीताराम यचुरी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जनरल सेक्रेटरी थे वह एक प्रखर वामपंथी नेता थे। सीताराम येचुरी का जन्म 12 अगस्त 1952 को चेन्नई में हुआ था। वह 2015 से पार्टी के जनरल सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे थे सीताराम यचूरी ने अपना शुरुआती जीवन हैदराबाद और दिल्ली में गुजारा छात्र अवस्था से ही सीताराम याचूरी वामपंथी राजनीति से जुड़े और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया या एसएफआई के सक्रिय सदस्य बने भारत में आपातकाल के दौरान सीताराम येचुरी का राजनीतिक कद और बड़ा हुआ और तब से लेकर अपने जीवन के अंतिम दिन तक सीताराम येचुरी भारत के एक प्रमुख वामपंथी नेता के तौर पर जाने गए। हाल ही में एक और वरिष्ठ वामपंथी नेता और बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन हुआ था और आज सीताराम याचूरी का भी देहांत हुआ कहा जा सकता है कि कुछ महीनो के अंतराल में दो बड़े वामपंथी नेताओं के निधन से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को करारा झटका लगा है












