जोनल रेलवे यूजस कंसलटेटिव कमिटी के बाल मुकुंद दिवाकर ने आसनसोल रेलवे स्टेशन का किया दौरा यात्री सुविधाओं पर जताया संतोष:
1 min read
आसनसोल :ईस्टर्न रेलवे जोनल रेलवे यूजर्स कंसलटेटिव कमिटी के बाल मुकुंद दिवाकर ने आज आसनसोल रेलवे स्टेशन परिसर का दौरा किया और उन्होंने यहां पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया उन्होंने आसनसोल रेलवे स्टेशन पर खानपान की सुविधा साफ सफाई स्टैंड सहित विभिन्न विषयों का निरीक्षण किया इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए बाल मुकुंद दिवाकर ने कहा कि समय-समय पर वह विभिन्न रेलवे स्टेशनों का दौरा करते हैं और वहां पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जायजा लेते हैं इसी क्रम में वह आज आसनसोल रेलवे स्टेशन आए हैं और यहां पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का उन्होंने जायजा लिया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर खानपान की सुविधा साफ सफाई वाहनों के स्टैंड सहित विभिन्न चीजों को देखा और पत्रकारों को बताया कि वह आसनसोल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जो सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं उससे संतुष्ट हैं उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर वह समय-समय पर इस तरह के दौरे करते रहते हैं सीतारामपुर होकर वह आसनसोल आ रहे हैं फिर यहां से दुर्गापुर जाएंगे उन्होंने कहा कि वह छोटे स्टेशनों का भी दौरा करते हैं रानीगंज जसीडीह देवघर बासुकीनाथ जैसे स्टेशनों का भी वह दौरा करते हैं और कहीं पर भी अगर कोई अनियमितता पाई जाती है तो वहां पर वह फाइन करते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने सियालदह स्टेशन पर खानपान के सिलसिले में कुछ अनियमितता देखी तो उन्होंने सीधे रेलवे बोर्ड को लिखा और वहां पर जुर्माना लगाया उन्होंने कहा कि वह जब भी कहीं इस प्रकार की कोई गड़बड़ी देखते हैं वह रेलवे बोर्ड और संबंधित अधिकारियों डीआरएम को पत्र लिखते हैं और उस पर तुरंत कार्रवाई भी होती है। कहा कि आज आसनसोल रेलवे स्टेशन पर उन्होंने जो दौरा किया इस दौरान उन्होंने आसनसोल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से भी बात की यात्रियों को कमोबेश रेलवे की सेवाओं से कोई परेशानी नहीं है वह बस और ज्यादा मात्रा में ट्रेन चलाने का अनुरोध कर रहे हैं जिससे कि झाझा आदि इलाकों में जाने में उन्हें सुविधा हो। अंत में उन्होंने कहा कि आज आसनसोल रेलवे स्टेशन पर उन्होंने जो देखा उससे वह संतुष्ट है और इसके लिए उन्होंने आसनसोल रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों की सराहना की














