आसनसोल नगर निगम के चार नंबर बोरो कार्यालय के पास स्थित गर्ल्स हॉस्टल में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की जलकर मौत:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के चार नंबर बोरो के समीप सुकांतो मैदान के निकट गर्ल्स हॉस्टल में आज शाम एक हादसे में एक महिला की जलकर मौत हो गई यह महिला इस हॉस्टल में रहती थी। घटना के बारे में जानकारी देते हुए आसनसोल नगर निगम द्वारा बनाए गए इस गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली दूसरी महिला ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता वह भी इसी गर्ल्स हॉस्टल में रहतीं हैं वह आईसीडीएस कर्मी है मरने वाली महिला आसनसोल के एक निजी कॉलेज में काम करतीं थीं आज दोपहर में वह आई तब उन्होंने उस महिला को देखा था लेकिन उसके बाद क्या हुआ उनको नहीं पता घटना की जानकारी पाकर मौके पर आसनसोल दक्षिण थाने के प्रभारी कौशिक कुंडू के नेतृत्व में दक्षिण थाने के पुलिस अधिकारी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी सेंट्रल ध्रुव दास एसीपी सहित और भी पुलिस के अधिकारी पहुंच गए इस बारे में ध्रुव दास ने कहा कि एक महिला की जलकर मौत हुई है घटना की तफ्तीश की जा रही है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर आएंगे और वह इस मामले की जांच करेंगे तभी मौत के असली कारण का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल एक अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। वही इस बारे में जब हमने आसनसोल नगर निगम के कानूनी सलाहकार रबीउल इस्लाम से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें सुकांतो मैदान के आसपास के लोगों से घटना के बारे में पता चला तो वह डाक्टर जीशान ईलाही शकील शेख के साथ आए उन्हें पता चला कि आसनसोल नगर निगम के इस गर्ल्स हॉस्टल में इन दोनों सिर्फ तीन महिलाएं ही रहा करती थीं जिनमें से एक की आज जलकर मौत हो गई उन्होंने कहा कि अभी तक मौत की असली वजह का पता तो नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस का यह अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी जिसमें महिला की जलकर मौत हो गई हालांकि उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और आग लगने की असली वजह फोरेंसिक एक्सपर्ट ही बता पाएंगे उन्होंने कहा कि किसी की भी मौत दुखदाई होती है और इस मामले की पूरी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है वहीं गर्ल्स हॉस्टल के समीप 4 नंबर बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी ने बताया कि शाम को वह जब अपने दफ्तर का काम समाप्त कर वापस लौट रहे थे तब किसी ने उन्हें बताया है कि निकट के गर्ल्स हॉस्टल से एक आवाज आई उसके बाद आज भी देखा गया उन्होंने तुरंत आसनसोल दक्षिण थाने के प्रभारी को फोन किया राजेश तिवारी ने भी बताया कि फिलहाल आग लगने की वजह का पता तो नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस जांच कर रही है और फोरेंसिक विशेषज्ञ की जांच में इसकी असली वजह का पता चल जाएगा














