shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

हावड़ा गया वंदे भारत को आसनसोल के रास्ते से चलाने के लिए पवन गुटगुटिया ने रेलवे मंत्रालय को दिया धन्यवाद:

1 min read

आसनसोल :रेलवे मंत्रालय द्वारा फैसला लिया गया है कि आगामी 15 सितंबर से हावड़ा से गया के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी यह ट्रेन आसनसोल से होकर गुजरेगी रेलवे मंत्रालय के इस फैसले का आसनसोल के विशिष्ट उद्योगपति और समाज सेवी पवन गुटगुटिया ने स्वागत किया है उन्होंने कहा कि रेलवे मंत्रालय द्वारा जो फैसला लिया गया है वह बिल्कुल सही फैसला है हावड़ा से गया के बीच जो बंदे भारत चलेगी वह आसनसोल से होकर गुजरेगी ऐसे में आसनसोल के लोगों को काफी सहूलियत होगी उन्होंने कहा कि इस रूट पर आसनसोल से काफी संख्या में लोग आवागमन करते हैं वंदे भारत ट्रेन के खुल जाने से लोगों को काफी सुविधा होगी हालांकि इसके साथ ही पवन गुटगुटिया ने इस बात पर थोड़ा सा अफसोस भी जताया कि आसनसोल रेलवे डिविजन ईस्टर्न रेलवे मैं सबसे ज्यादा राजस्व देता है इसके बावजूद अभी भी आसनसोल रेलवे स्टेशन को पर्याप्त मात्रा में महत्वपूर्ण ट्रेनें उपलब्ध कराई नहीं गई है उदाहरण के लिए उन्होंने टाटा पटना वंदे भारत का हवाला दिया उन्होंने कहा कि इस रूट पर बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है जो लोग आसनसोल में रहते हैं अगर इस रूट पर उनको वंदे भारत की सुविधा उपलब्ध हो जाए तो उनके लिए काफी सहूलियत होगी। इसके साथ ही उन्होंने एक और रूट पर नियमित ट्रेन चलाने की बात कही वह है आसनसोल से न्यू जलपाईगुड़ी उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी नॉर्थ ईस्ट का गेटवे है आसनसोल से व्यापार के सिलसिले में उद्योगपतियों का सिलीगुड़ी और नॉर्थ ईस्ट में जाना होता है लेकिन आसनसोल से न्यू जलपाईगुड़ी तक रोजाना कोई ट्रेन नहीं है इसलिए उनको वर्धमान जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ता है पवन गुटगुटिया ने बताया कि इस बारे में उन्होंने कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार और आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम को पत्र लिखा है यहां तक कि डीआरएम से व्यक्तिगत तौर पर उन्होंने इस मुद्दे पर वार्तालाप में की है कि आसनसोल से रोजाना न्यू जलपाईगुड़ी तक लेकर ट्रेन चला जो आसनसोल से शाम को खुले और न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर सुबह पहुंचे ठीक उसी तरह न्यू जलपाईगुड़ी से भी यह ट्रेन वापसी में शाम को खुले और आसनसोल सुबह पहुंच जाए इससे व्यापारी वर्ग को काफी सहूलियत होगी और आसनसोल और नॉर्थ ईस्ट के बीच व्यापार को और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आशा जताई की रेलवे मंत्रालय उनके इन प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करेगा और टाटा पटना वंदे भारत को भी आसनसोल से होकर चलाएगा आसनसोल और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच रोजाना ट्रेन चलाई जाएगी उन्होंने एक बार फिर हावड़ा से गया तक वंदे भारत ट्रेन को आसनसोल के रास्ते से चलाने के लिए रेलवे मंत्रालय को धन्यवाद दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page