कुल्टी सेल ग्रोथ कारखाने में सीआईएसएफ पर दो लोगों की पिटाई के आरोप के मामले पर भाजपा तथा टीएमसी कूदी मैदान में:
1 min read
कुल्टी :कुल्टी सेल ग्रोथ कारखाने में सुरक्षा में तैनात है सीआईएसएफ के जवानों पर आरोप लगा था कि उन्होंने रविवार रात कारखाने के अंदर कथित तौर पर चोरी करने के लिए घूसे दो लोगों की जमकर पिटाई कर दी थी जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तो दुसरा बुरी तरह से घायल हो गया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पाकर पश्चिम बर्धमान जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती मौके पर पहुंचे और घटना की तीव्र निंदा की। उन्होंने कहा कि दो लोग कारखाने के अंदर घुसा थे। जो भी कारण रहा हो लेकिन इस तरह से उनकी पिटाई करने का अधिकार किसीको नही है। पुलिस है कानून व्यवस्था है लेकिन जिस तरह सीआईएसएफ द्वारा एक व्यक्ति की निर्ममता के साथ पीट पीट कर हत्या की गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है वह स्वीकार्य नहीं है। नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने बताया कि उनके पास इस बात की सबूत हैं कि सीआईएसएफ ने ही उन दोनो की पिटाई की है । उन्होंने मृतक के परिजनों को मुवावजा तथा एक आश्रित को नौकरी तो वहीं उन्होंने कुल्टी सेल ग्रोथ कारखाना प्रबंधन को घायल व्यक्ति के इलाज की जिम्मेदारी लेने और उसे भी मुआवाजा देने की मांग की। नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने साफ कहा कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि इस घटना को सीआईएसएफ द्वारा ही अंजाम दिया गया है इसलिए विपक्ष लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कुछ भी कहे लेकिन सबको पता है कि सीआईएसएफ ने ही मारा है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक मुआवजा तथा आश्रित को नौकरी की मांग नही मानी जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं मौके पर पहुंचे जिला बीजेपी अध्यक्ष बप्पा चैटर्जी ने भी घटना में कौन दोषी है कौन नही यह जांच का विषय है उसपर उन्हें कुछ भी नहीं कहना। उन्होंने कहा कि घटना के बाद ही कुल्टी के बीजेपी विधायक सभी मंडल अध्यक्ष तथा दोनो युवकों के माता पिता बीजेपी के साथ ही धरने पर बैठे हैं। बप्पा चैटर्जी ने कहा कि जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई है उसके परिवार को मुआवजा तथा आश्रित को नौकरी और घायल व्यक्ति का इलाज और उसे भी मुआवजा देना होगा। उन्होंने कहा कि किसने इस घटना को अंजाम दिया है यह जांच का विषय है लेकिन फौरी तौर पर पीड़ितों के परिवार के साथ खड़े होना चाहिए। बप्पा चैटर्जी ने कहा कि अगर सेल प्रबंधन और पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा इस मुद्दे पर मानविकता के साथ पेश नही आया गया और आश्रित को नौकरी तथा मुआवजे की मांग नही मानी गई तो जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई है उसके शव को कारखाना गेट के सामने लाकर यहीं सत्कार की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि बीजेपी इस संघर्ष को आखिर तक लेकर जाएगी












