shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आने वाले त्योहारों के मौसम को देखते हुए आसनसोल नगर निगम में मेयर की अध्यक्षता में एमएमआईसी और बोरो चेयरमैनों की हुई जरूरी बैठक:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम में मेयर विधान उपाध्याय के चैंबर में पहले एमएमआइसी फिर सभी बोरो चेयरमैनों को लेकर बैठक हुई। यहां मेयर विधान उपाध्याय के अलावा चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक एमएमआईसी गुरुदास चैटर्जी मानस दास इंद्राणी मिश्र दिव्येंदु भगत कमिश्नर राजू मिश्रा ऑफिस सुपरिटेंडेंट बिरेन अधिकारी सहित तमाम अधिकारी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे। वहीं बोरो चेयरमैनों की बैठक में विभिन्न बोरो के चेयरमैन उपस्थित थे । इस दौरान कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा हुई। इस बारे में जब हमने मेयर विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की तरफ से अंडरग्राउंड केबलिंग करने के लिए शहर के विभिन्न रास्तों को खोदा गया था। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले एसबी गोरई रोड हाटन रोड महिशीला रोड केटी रोड धधका रोड एन एस रोड नूरुद्दीन रोड ओके रोड की मरम्मत की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा को अब ज्यादा दिन नहीं है इसलिए इस समय रोडों की स्थाई मरम्मत नहीं हो पाएगी लेकिन फिलहाल इन रास्तों को इस तरह से कर दिया जाएगा ताकि लोगों को आने जाने में असुविधा न हो। दुर्गा पूजा के बाद काली पूजा से पहले या काली पूजा के बाद इन रास्तों का स्थाई मरम्मत किया जाएगा वहीं उन्होंने कहा कि इन सभी रास्तों की मरम्मत के लिए 6 करोड़ की लागत आएगी रानीगंज में भी चार सड़कों का निर्माण किया जाएगा मेयर ने कहा कि नगर निगम की तरफ से रास्तों की बदहाली का स्थाई समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। वहीं कुछ दिनों पहले नगर निगम की तरफ से कहा गया था की गाड़ुई नदी के किनारे जो अवैध तरीके से घर बने हुए हैं उनको नोटिस दिया जाएगा मेयर ने कहा कि संभवत नोटिस तैयार हो चुका है और बहुत जल्द नदी के किनारे अवैध तरीके से जिन्होंने घर बनाए हैं उनको नोटिस दिया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने नदी की सफाई के लिए भी डीपीआर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि लगभग 12 करोड रुपए का डीपीआर बनाया गया है जो भेजा जा रहा है इसके साथ स्थानीय स्तर पर भी छोटे-छोटे पैमाने पर नदी के साफ सफाई की जाएगी फिलहाल सृष्टि नगर से लेकर कल्याणपुर हाउसिंग तक नदी की सफाई की जाएगी और नदी के किनारे रेलिंग लगाया जाएगा ताकि शहर को सुंदर बनाया जा सके यह काम धीरे-धीरे पूरी नदी के किनारे किया जाएगा और पूरी नदी को साफ किया जाएगा। वहीं उन्होंने नदी या नालों में गंदगी को लेकर लोगों से भी जागरूक होने की अपील की उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी तो अपना काम कर रहे हैं लेकिन ऐसा देखा जाता है कि किसी नाली की सफाई होते ही जैसे ही नगर निगम के कर्मचारी वहां से हटे तो स्थानीय लोगों द्वारा वहां पर फिर गंदगी फेंकी जाती है इस वजह से शहर को साफ सूथरा रखने में काफी परेशानी हो रही है उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वह अपने शहर को साफ सुथरा रखने में नगर निगम का सहयोग करें। वही पीने के पानी की समस्या को लेकर मेयर ने कहा कि फिलहाल आसनसोल में कहीं भी पीने के पानी की समस्या नहीं है कहीं से भी अगर शिकायत आ रही है तो वह पाइपलाइन फटने की वजह से हो रही है उन्होंने कहा कि आसनसोल में आज पीने के पानी की समस्या नहीं है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जो परियोजनाएं शुरू की है उनको अगर सही तरीके से लागू कर दिया गया तो आने वाले समय में किसी को भी पीने के पानी की समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया जा रहा है लोको टैंक मोड़ से लेकर जुबली मोड तक शहर के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया जा रहा है इसके लिए तकरीबन 29 लाख रुपए की लागत आएगी। पुराने पार्क को का जीर्णोद्धार किया जाएगा और कहीं हैंगिंग गार्डन भी बनाए जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page