भनोड़ा में प्रोविडेंट फंड और ईएसआई की मांग पर श्रमिकों का निजी कारखाने के गेट के सामने प्रदर्शन:
1 min read
आसनसोल :भनोड़ा कोलियरी इलाके में पिनेकल ट्यूब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सामने आज श्रमिकों ने गेट जामकर कर विरोध प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि कंपनी की तरफ से उनको सिर्फ 7500 हजार रुपए वेतन दिया जाता है उनको प्रोविडेंट फंड ईएसआई की सुविधा उपलब्ध नहीं होती कंपनी के अंदर काम करते हुए इतना प्रदूषण झेलना पड़ता है कि कंपनी में काम करने वाले श्रमिकों की तबीयत अक्सर खराब हो जाती है लेकिन उन्हें चिकित्सा सेवा भी नहीं दी जाती इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आज उन्होंने कंपनी के गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया इस बारे में जब हमने कंपनी के एक कर्मचारी सौरभ आचार्य से बात की तो उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन से श्रमिकों ने अपनी समस्याओं को लेकर कई बार गुहार लगाई है लेकिन कंपनी की तरफ से कोई सुनवाई नहीं होती यही वजह है कि आखिरकार कंपनी के गेट के सामने धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया इनका कहना है कि उन्हें सिर्फ 7500 रुपए वेतन मिलता है जो महंगाई के इस दौर में बिल्कुल भी काफी नहीं है इसके अलावा ना तो उनको प्रोविडेंट फंड मिलता है ना ईएसआई की सुविधा। उन्होंने कहा कि इस बारे में कंपनी के अधिकारियों से कई बार कहा गया है लेकिन वह श्रमिकों की बातों को गंभीरता से नहीं लेते इस वजह से कल से श्रमिकों का यहां पर धरना प्रदर्शन जारी है उन्होंने कंपनी के कामकाज को पूरी तरह से ठप कर दिया है। श्रमिकों का कहना है यह कंपनी में 50 से ज्यादा श्रमिक काम करते हैं फिर भी उनको प्रोविडेंट फंड या ईएसआई की सुविधा नहीं मिलती। हालांकि इस बारे में जब हमने कंपनी के मालिक से बात की तो उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी में 22 से 25 श्रमिक ही काम कर रहे हैं और श्रमिकों की जो मांग है वह नाजायज है उन्होंने कहा कि प्रोविडेंट फंड और ई एस आई के लिए आवेदन कर दिया क्या है हालांकि जब उनसे पूछा गया कि इतने दिनों तक वह इन सुविधाओं के बगैर कैसे कारखाना चला रहे थे तो इसका वह कोई जवाब नहीं देता है












