आर जी कर मामले पर शहर में माकपा की रैली दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग:
1 min read
आसनसोल :आर जी कर मामले को लेकर आज माकपा की तरफ से आसनसोल के गिरजा मोड़ से आश्रम मोड़ तक एक विरोध रैली निकाली गई। इस विरोध रैली में शिल्पांचल माकपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इनकी एक ही मांग थी कि कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार कर उनकी हत्या करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दो जाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं माकपा भी उसी आवाज को और बुलंद करते हुए यह रैली कर रही है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द चिन्हित कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए












