चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने आमरा कजन क्लब के रक्तदान शिविर में की शिरकत, रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 30 नंबर वार्ड अंतर्गत गोपाल नगर बाईपास के किनारे आमरा कजन क्लब द्वारा 11वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया इस मौके पर यहां बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य और स्थानीय निवासी उपस्थित थे। इस मौके पर यहां पर 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया था । कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अमरनाथ चटर्जी ने क्लब के इस प्रयास की सराहना की उन्होंने कहा कि रक्तदान से कोई महान दान नहीं होता और जब आप रक्तदान करते हैं तो आपको एक अंदर से ऐसी खुशी मिलती है जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता। उन्होंने और भी संस्थाओं को रक्तदान से जुड़ने का आव्हान किया












