आर जी कर मुद्दे पर आसनसोल में नागरिक समाज द्वारा बीएनआर में फिर “रात दखल”:
1 min read

आसनसोल :कोलकाता के आर जी कर में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग पर पूरे प्रदेश में नागरिक समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहा है। इनकी मांग है की जल्द से जल्द महिला डॉक्टर के हत्यारों को चिन्हित किया जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के लिए उनके कार्यस्थल से लेकर हर जगह सुरक्षा प्रदान करने की मांग की एक ऐसा माहौल बनाने पर जोर दिया जहां कोई भी ऐसा अपराध करने से पहले दस बार सोचे। इसी आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए रविवार रात को भी आसनसोल के बीएनआर तथा भगत सिंह मोड़ इलाके में नागरिक समाज की तरफ से इकट्ठा होकर जोरदार तरीके से महिला डॉक्टर के हत्या के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई और महिलाओं के प्रति समाज के दृष्टिकोण में परिवर्तन लाने की बात कही गई। यहां प्रदर्शकारियों द्वारा इस मांग के समर्थन में नारे लगाए गए और नजरूल सहित कई महान कवियों की कविताओं के जरिए अपनी बात प्रशासन तक पंहुचाने की कोशिश की गई। इनका कहना है कि वह सभी सुप्रीम कोर्ट मे सोमवार को इस मुद्दे पर सीबीआई क्या कहती है इसकी तरफ बहुत आशा से नजर बनाए हुए हैं












