पीने के पानी की समस्या को लेकर 94 नंबर वार्ड के लोगों ने की मेयर से मुलाकात:
1 min read
आसनसोल : आसनसोल के 94 नंबर वार्ड के लोगों ने आज आसनसोल नगर निगम मुख्यालय जाकर मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की उन्होंने अपने वार्ड में पिछले करीब 7 वर्षों से चले आ रहे पानी की समस्या से मेयर को अवगत कराया इस बारे में जब हमने 94 नंबर वार्ड के बाशिंदों से बात की तो उन्होंने कहा कि पिछले तकरीबन 6 से 7 सालों से उनके यहां पीने के पानी की समस्या है कई बार स्थानीय पार्षद से गुहार लगाई गई है लेकिन अभी तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है इसलिए आज वह लोग मेयर विधान उपाध्याय मिलने आए थे उन्होंने कहा कि मेयर ने उनकी बातों को गौर से सुना और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा उन्होंने कहा की नई पाइपलाइन बीछाकर 94 नंबर वार्ड इलाके के तालकुड़ी क्षेत्र के लोगों के पानी की समस्या को दूर करने की कोशिश की जाएगी।












